Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 जून 2023, गुरुवार
Panchang Today: भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें और स्फटिक की माला से ऊं कृं कृष्णाय नम: मंत्र की 11 माला जाप करें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज द्वादशी तिथि है और दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। आज के दिन उन लोगों को विशेष उपाय करने चाहिए जिन्हें कहीं मान-सम्मान, नहीं मिलता, दूसरों के लिए सबकुछ करने के बावजूद सम्मान और महत्व नहीं मिलता, लोग दूर-दूर भागते हैं।

ऐसे लोग आज के दिन स्नानादि के बाद साफ-स्वच्छ नए वस्त्र पहनें, भीनी खुशबू वाला कोई भी इत्र अपनी कलाई पर लगाएं। फिर देखिए आपका आज का दिन तो शुभ जाएगा ही, आने वाले दिनों में भी ऐसा प्रयोग करते रहेंगे तो आपके आकर्षण प्रभाव में स्थायी रूप से वृद्धि होगी।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वादशी प्रात: 8:31 तक
- नक्षत्र : भरणी दोप 2:10 तक
- योग : सुकर्मा रात्रि 2:00 तक
- करण : तैतिल प्रात: 8:31 तक
- सूर्योदय : 5:42:49
- सूर्यास्त : 7:11:28
- दिनकाल : 13 घंटे 28 मिनट 39 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 28 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 4:45
- चंद्रोदय : रात्रि 3:53
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ, सायं 6:14 से मिथुन में
- चंद्र राशि : मेष, रात्रि 8:22 से वृषभ में
- मंगल : कर्क
- बुध : वृषभ
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:46 से दोप 12:27
- लाभ : दोप 12:27 से 2:08
- शुभ : सायं 5:30 से 7:11
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:11 से रात्रि 8:30
- चर : रात्रि 8:30 से 9:49
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:08 से 3:49
- यम घंट : प्रात: 5:43 से 7:24
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद, क्रीम
- आज के पूज्य देव : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : ऊं कृं कृष्णाय नम:












Click it and Unblock the Notifications