Aaj Ka Panchang15th February 2024: आज का पंचांग, 15 फरवरी 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang 15th February 2024: आज गुरुवार है। भगवान विष्णु के पूजन से संकटों से मुक्ति मिलती है और मनुष्य को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आज के दिन सबसे पहले विष्णुजी का पूजन करके उन्हें तुलसीदल भेंट करें और देसी घी का नैवेद्य लगाएं। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रह है वे आज के दिन केले के पेड़ में हल्दी का पानी डालें और उसकी 7 परिक्रमा करके पीला कपड़ा बांधें।
इससे शीघ्र विवाह का मार्ग खुलेगा। जिन लोगों को पैसों की आवक नहीं हो रही है वे आज सायंकाल में पीपल के पेड़ के नीचे आटे के पांच दीपक में सरसों का तेल भरकर जलाएं।
आज का पंचांग, 15 फरवरी 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : माघ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : षष्ठी प्रात: 10:12 तक
- नक्षत्र : अश्विनी प्रात: 9:24 तक
- योग : शुक्ल सायं 5:21 तक
- करण : तैतिल प्रात: 10:12 तक
- सूर्योदय : 7:00:18
- सूर्यास्त : 6:21:36
- दिनकाल : 11 घंटे 21 मिनट 17 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 38 मिनट 02 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:41
- चंद्रास्त : रात्रि 12:09
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : मकर
- बुध : मकर, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मकर
- शनि : कुंभ, अस्त
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 11:16 से दोप 12:41
- लाभ : दोप 12:41 से 2:06
- शुभ : सायं 4:56 से 6:22
- अभिजित : दोप 12:18 से 1:04
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:22 से 7:56
- चर : सायं 7:56 से रात्रि 9:31
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:06 से 3:31
- यम घंट : प्रात: 7 से 8:25
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : विष्णु भगवान
- आज का मंत्र : ऊं विष्णवे नम:












Click it and Unblock the Notifications