Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 जुलाई 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। देवशयनी एकादशी से पूर्व यह विवाह का अंतिम मुहूर्त है। इसके बाद विवाह पर चार माह के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। यह दिन आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि के पूर्ण होने का दिन भी है।
इस दिन देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हवन-पूजन करें और नौ कन्याओं को भोजन करवाकर उनके चरण पूजन करके दक्षिणा भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें।
आज के दिन अभिजित मुहूर्त में माता लक्ष्मी का पूजन करने का महत्व भी है, जिससे वर्षभर घर में धन-संपदा भरपूर रहती है।

आज का पंचांग, 15 जुलाई 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : नवमी सायं 7:18 तक
- नक्षत्र : स्वाति रात्रि 12:28 तक
- योग : सिद्ध प्रात: 6:58 तक
- करण : बालव प्रात: 6:26 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 5:52:06
- सूर्यास्त : 7:13:10
- दिनकाल : 13 घंटे 21 मिनट 03 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 39 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 1:42
- चंद्रास्त : रात्रि 1:01
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: तुला
- मंगल : वृषभ
- बुध : कर्क
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 5:52 से 7:32
- शुभ : प्रात: 9:12 से 10:53
- चर : दोप 2:13 से 3:53
- लाभ : दोप 3:53 से सायं 5:33
- अमृत : सायं 5:33 से 7:13
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 7:13 से रात्रि 8:33
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:32 से 9:12
- यम घंट : प्रात: 10:33 से दोप 12:33
आज विशेष :
- भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : चंद्र
- आज का मंत्र : ऊं चंद्राय नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:21












Click it and Unblock the Notifications