Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: शुक्रवार का दिन अपनी लग्जरी लाइफ में वृद्धि करने का दिन होता है। आज के दिन साफ-स्वच्छ सफेद वस्त्र पहनें। अच्छा परफ्यूम लगाएं। मस्तक और दोनों कलाई पर केसर की बिंदी लगाएं। आज के दिन अपने आचरण को शुद्ध रखेंगे और शुक्र के उपरोक्त मंत्र क जाप स्फटिक की माला से करेंगे तो आपकी लग्जरी लाइफ बढ़ेगी।

पैसा आएगा, आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी और आपको पारिवारिक, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका आज के दिन यह प्रयोग करेंगे तो उन्हें विशेष प्रभाव अनुभव होंगे। आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लग जाएगा।
आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2023, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया रात्रि 10:29 तक
- नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा प्रात: 8:09 तक, पश्चात उत्तराषाढ़ा
- योग : वृद्धि प्रात: 10:15 तक
- करण : तैतिल प्रात: 11:43 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 7:00:17
- सूर्यास्त : 5:43:01
- दिनकाल : 10 घंटे 42 मिनट 44 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 17 मिनट 50 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:17
- चंद्रास्त : रात्रि 8:09
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : धनु, दोप 1:43 से मकर में
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु (वक्री)
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7 से 8:21
- लाभ : प्रात: 8:21 से 9:41
- अमृत : प्रात: 9:41 से 11:01
- शुभ : दोप 12:22 से 1:42
- चर : सायं 4:23 से 5:43
- अभिजित : दोप 12 से 12:43
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : प्रात: 9:02 से 10:42
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 11:01 से दोप 12:22
- यम घंट : दोप 3:02 से सायं 4:23
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, पिंक, बैंगनी
- आज के पूज्य : शुक्र
- आज का मंत्र : ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:












Click it and Unblock the Notifications