Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 जुलाई 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण मास की कामदा एकादशी है। गुरुवार के दिन एकादशी का आना अत्यंत विशेष होता है। क्योंकि एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और गुरुवार भी भगवान विष्णु का ही दिन होता है। जो लोग एकादशी का व्रत रखते हैं वे तो पूजन करेंगे ही लेकिन जो लोग एकादशी का व्रत नहीं रखते हैं वे लोग भी इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन अवश्य करें। क्योंकि श्रावण की यह एकादशी सारे मनोरथ पूरी करने वाली है। इसका नाम ही कामदा एकादशी है जो आपके सारे बिगड़े काम बना देती है। आज के दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी सायं 6:24 तक
- नक्षत्र : कृतिका रात्रि 8:51 तक
- योग : शूल प्रात: 8:50 तक
- करण : बव प्रात: 6:07 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:50:58
- सूर्यास्त : 7:13:43
- दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 37 मिनट 39 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 3:38
- चंद्रोदय : रात्रि 2:36
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:52 से दोप 12:32
- लाभ : दोप 12:32 से 2:13
- शुभ : सायं 5:33 से 7:14
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- चर : रात्रि 8:33 से 9:53
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:13 से 3:53
- यम घंट : प्रात: 5:51 से 7:31
आज विशेष :
- कामदा एकादशी व्रत
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य देव : श्री हरि विष्णु भगवान
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications