Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 जनवरी 2023, गुरुवार
दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा इसलिए दक्षिण की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो फीका दही खाकर घर से निकलें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

Aaj Ka Panchang: आज पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज के दिन भगवान नारायण का पूजन करें। आज किसी लक्ष्मी-विष्णु मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं। आर्थिक उन्नति के लिए आज के दिन मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं के 11 माला मंत्र जप करें। माला कमलगट्टे की हो तो अति उत्तम, अन्यथा स्फटिक की भी ले सकते हैं। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : माघ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी सायं 4.36 तक
- नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 2.22 तक
- योग : सौभाग्य दोपहर 12.30 तक
- करण : तैतिल सायं 4.36 तक
- सूर्योदय : 7.10.29
- सूर्यास्त : 5.59.24
- दिनकाल : 10 घंटे 48 मिनट 54 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 11 मिनट 09 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 10.39
- चंद्रोदय : रात्रि 10.37
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : सिंह रात्रि 8.58 तक पश्चात कन्या
- मंगल : वृषभ राशि में
- बुध : मकर में
- गुरु : मीन राशि में
- शुक्र : मकर
- शनि : मकर राशि में
- राहु : मेष राशि में
- केतु : तुला राशि में
शुभ समय दिन के
- चर : प्रात: 11.14 से दोप 12.35
- लाभ : दोप. 12.35 से 1.56
- शुभ : सायं 4.38 से 5.59
- अभिजित : दोप. 12.13 से 12.57
शुभ समय रात्रि के
- अमृत : सायं 5.59 से 7.38
- चर : सायं 7.38 से रात्रि 9.17
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप. 1.56 से 3.17
- यम घंट : प्रात: 7.10 से 8.34
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, पीतांबर
- आज के पूज्य देव : मां लक्ष्मी
- आज का मंत्र : श्रीं
दिशाशूल
दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा। इसलिए दक्षिण की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो फीका दही खाकर घर से निकलें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
आज का विशेष उपाय
- आज के दिन भगवान नारायण का पूजन करें। आज किसी लक्ष्मी-विष्णु मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।
- गायों को केले खिलाएं। संकटों से रक्षा होगी।
- आर्थिक उन्नति के लिए आज के दिन मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं के 11 माला मंत्र जप करें। माला कमलगट्टे की हो तो अति उत्तम, अन्यथा स्फटिक की भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications