Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज अत्यंत विशेष दिन है। आज शुक्रवार के साथ लक्ष्मी पंचमी का सिद्ध संयोग बना है। आज के दिन सायंकाल में माता लक्ष्मी का पूजन करने से घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है। आज के दिन माता लक्ष्मी के यंत्र स्वरूप श्रीयंत्र का पूजन किया जाता है और श्री सूक्त के पाठ किए जाते हैं।

माता लक्ष्मी को मखाने और केसर की खीर का नैवेद्य लगाया जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और एक समय पूजन के बाद प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा में कमल पुष्पों का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। तो यदि आप भी अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं तो लक्ष्मी पंचमी या श्री पंचमी का व्रत पूजन अवश्य करें।
आज का पंचांग, 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्थी दोप 1:11 तक
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 12:49 तक
- योग : सौभाग्य रात्रि 2:11 तक
- करण : विष्टि भद्र दोप 1:11 तक, पश्चात बव
- सूर्योदय : 6:10:01
- सूर्यास्त : 6:44:55
- दिनकाल : 12 घंटे 34 मिनट 53 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 24 मिनट 13 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:39
- चंद्रास्त : रात्रि 10:49
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मीन
- चंद्र: वृषभ
- मंगल : कुंभ
- बुध : मेष, वक्री, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मीन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:10 से 7:44
- लाभ : प्रात: 7:44 से 9:19
- अमृत : प्रात: 9:19 से 10:53
- शुभ : दोप 12:27 से 2:02
- चर : सायं 5:11 से 6:45
- अभिजित : दोप 12:02 से 12:53
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:36 से 11:02
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:53 से दोप 12:27
- यम घंट : दोप 3:36 से सायं 5:11
आज विशेष :
- श्री विनायक चतुर्थी व्रत, लक्ष्मी पंचमी
- आज का शुभ रंग : सफेद, चमकीला सफेद
- आज के पूज्य : माता लक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्यै नम:












Click it and Unblock the Notifications