Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 दिसंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: शक्ति, साहस, आत्मविश्वास प्राप्त करने और शत्रुओं से रक्षा के लिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यदि आपके जीवन में कोई संकट है, शत्रु परेशान कर रहे हैं, कार्यों में बाधा डाल रहे हैं तो आज मंगलवार के दिन मां दुर्गा से जुड़ा एक उपाय आपके सारे संकट पल भर में दूर कर देगा।

आज प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर लाल वस्त्र पहनें। मां दुर्गा के मंदिर जाएं और सुहाग की सारी सामग्री भेंट करें। माता को सात कच्चे डंडी वाले नींबू और 21 लौंग माता को भेंट करें। इत्र भी अर्पित करें और मां दुर्गा का जो मंत्र श्लोक आपको याद हो उसका जाप करें। समस्या का हल मिलेगा।
आज का पंचांग, 12 दिसंबर 2023, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : अमावस्या दूसरे दिन प्रात: 5:00 तक
- नक्षत्र : अनुराधा प्रात: 11:55 तक
- योग : धृति सायं 6:50 तक
- करण : चतुष्पद सायं 5:46 तक, पश्चात नाग
- सूर्योदय : 6:58:28
- सूर्यास्त : 5:41:58
- दिनकाल : 10 घंटे 43 मिनट 30 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 17 मिनट 06 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 5:02
- चंद्रोदय : प्रात: 7:14 (अगले दिन)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 9:39 से 10:59
- लाभ : प्रात: 10:59 से दोप 12:20
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:42
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:22 से रात्रि 9:01
- शुभ : रात्रि 10:41 से 12:21
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:01 से सायं 4:22
- यम घंट : प्रात: 9:39 से 10:59
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications