Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 11 जुलाई 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन विशेष है। आज श्रावण मास का दूसरा मंगलवार है। आज हनुमानजी महाराज का पूजन करने से विशिष्ट फलों की प्राप्ति होगी। आज मंगला गौरी व्रत भी है। आज माता पार्वती का पूजन यदि सुहागिन महिलाएं करेंगी तो उन्हें परिवार का सुख, संपत्ति, निरोगी शरीर की प्राप्ति होगी।

मंगला गौरी व्रत पति-पत्नी को साथ में करना चाहिए इससे संपूर्ण परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धन धान्य की भरपूर वर्षा होती है। जिस कामना की पूर्ति के लिए यह व्रत किया जाता है वह अवश्य पूरी होती है। समस्त ग्रहों की पीड़ा दूर होती है और अनेक संकटों का समाधान होता है।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : नवमी सायं 6:04 तक
- नक्षत्र : अश्विनी सायं 7:03 तक
- योग : सुकर्मा प्रात: 10:51 तक
- करण : तैतिल प्रात: 6:19 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 5:50:10
- सूर्यास्त : 7:14:01
- दिनकाल : 13 घंटे 23 मिनट 51 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 36 मिनट 32 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 1:42
- चंद्रोदय : रात्रि 1:14
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:52 से दोप 12:32
- अमृत : दोप 12:32 से 2:13
- शुभ : दोप 3:53 से सायं 5:34
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:34 से 9:53
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:53 से सायं 5:34
- यम घंट : प्रात: 9:11 से 10:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications