Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 जनवरी 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या है। पढ़ाई में मन नहीं लगता, शिक्षा, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने में संदेह है, या आपकी निर्णय क्षमता कमजोर है, कोई निर्णय स्वयं नहीं ले पाते तो आज एक प्रयोग करें।

आज अपने घर के पूजा स्थान में स्नानादि करके साफ-स्वच्छ श्वेत वस्त्र पहनकर बैठ जाएं और अपने सामने चौकी पर या पटिए पर एक कटोरी में पानी भरकर रख लें।
उसके बाद स्फटिक की माला से मां सरस्वती के बीज मंत्र "ऐं" का जाप करें। 11 माला जाप करने के बाद कटोरी का पानी थोड़ा थोड़ा करके दिन भर पीते रहें। यह प्रयोग लगातार 41 दिन करें। आपका दिमाग तेज होने लगेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने लगेंगे।
आज का पंचांग, 10 जनवरी 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : पौष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी रात्रि 8:10 तक
- नक्षत्र : मूल सायं 7:39 तक
- योग : ध्रुव रात्रि 9:16 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 9:21 तक, पश्चात शकुनि, पश्चात चतुष्पद
- सूर्योदय : 7:10:15
- सूर्यास्त : 5:57:50
- दिनकाल : 10 घंटे 47 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 12 मिनट 32 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 4:43
- चंद्रोदय : प्रात: 7:01 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : धनु
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : वृश्चिक
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 7:10 से 8:31
- शुभ : प्रात: 11:13 से दोप 12:34
- चर : दोप 3:16 से सायं 4:37
- लाभ : सायं 4:37 से 5:58
- रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:37 से रात्रि 9:16
- अमृत : रात्रि 9:16 से 10:55
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:34 से 1:55
- यम घंट : प्रात: 8:31 से 9:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : मां सरस्वती
- आज का मंत्र : ऊं सरस्वत्यै नम:












Click it and Unblock the Notifications