Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 9 नवंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज अत्यंत विशेष दिन है। कार्तिक मास में गुरुवार के दिन एकादशी आना विशिष्ट फलदायी होता है। आज रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस एकादशी का व्रत करने से राजसूय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। भगवान विष्णु को पीतांबर धारण करवाकर पीत पुष्पों से श्रृंगार करना चाहिए, पीले पुष्पों का नैवेद्य अर्पित करना चाहिए और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

यह एकादशी समस्त सुख प्रदान करती है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाती है। समस्त भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करती है और अविवाहितों के विवाह की बात शीघ्र बन जाती है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी प्रात: 10:41 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 9:56 तक
- योग : वैधृति सायं 4:46 तक
- करण : बालव प्रात: 10:41 तक, पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6:36:44
- सूर्यास्त : 5:43:52
- दिनकाल : 11 घंटे 07 मिनट 07 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 53 मिनट 28 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 3:22
- चंद्रोदय : रात्रि 3:42
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : तुला
- बुध : वृश्चिक, उदय पश्चिम में रात्रि 8:29
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:47 से दोप 12:10
- लाभ : दोप 12:10 से 1:34
- शुभ : सायं 4:20 से 5:44
- अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:33
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 5:44 से 7:21
- चर : सायं 7:21 से रात्रि 8:57
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:34 से 2:57
- यम घंट : प्रात: 6:37 से 8:00
आज विशेष :
- रमा एकादशी व्रत
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु देव
- आज का मंत्र : ऊं नमो नारायणाय












Click it and Unblock the Notifications