Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 7 नवंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार मां दुर्गा का दिन है और आज कर्ज मुक्ति के उपाय करने का दिन भी है। आज मां दुर्गा के समझ घी और तेल का अलग-अलग दीपक लगाकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें, इससे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। साहस, आत्मविश्वास, बल में वृद्धि होगी और रोग दूर होंगे। धन का संकट दूर होगा।

आज हनुमानजी के दर्शन भी अवश्य करें। इससे आपको शत्रु परेशान नहीं करेंगे और सारे काम सुगमतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य की परेशानी भी दूर होगी। आज शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलने लगेंगे और आर्थिक तंगी भी दूर होगी। किसी विशेष काम में बाधा आ रही है तो मां दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
आज का पंचांग, 7 नवंबर 2023, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी अहोरात्र
- नक्षत्र : मघा सायं 4:22 तक
- योग : ब्रह्म दोप 3:18 तक
- करण : वणिज सायं 7:07 तक
- सूर्योदय : 6:35:32
- सूर्यास्त : 5:44:46
- दिनकाल : 11 घंटे 09 मिनट 14 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 51 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 2:22
- चंद्रोदय : रात्रि 2:02
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : तुला
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:47 से दोप 12:10
- अमृत : दोप 12:10 से 1:34
- अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:32
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:21 से रात्रि 8:58
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:57 से सायं 4:21
- यम घंट : प्रात: 9:23 से 10:47
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications