Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 2 जुलाई 2023, रविवार
Aaj Ka Panchang: रविवार का दिन माता गायत्री के मंत्र का जाप करने से जीवन में संयम, धैर्य, अनुशासन, अनुशीलन, शालीनता आती है। साहस और बल का संचार होने के साथ धन, संपत्ति, सुख प्राप्त होता है। जीवन में सर्वत्र विजय प्राप्ति के लिए गायत्री मंत्र का नियमित जाप करना अत्यंत श्रेष्ठ होता है। नियमित न कर पाएं तो रविवार के दिन अवश्य करना चाहिए। आज के दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। सूर्य देव को लाल पुष्प डालकर जल का अर्घ्य दें।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी रात्रि 8:20 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा दोप 1:17 तक
- योग : शुक्ल सायं 7:24 तक
- करण : गर प्रात: 9:47 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:46:51
- सूर्यास्त : 7:14:28
- दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 32 मिनट 43 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:13
- चंद्रोदय : सायं 6:23
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : वृश्विक, दोपहर 1:17 से धनु में
- मंगल : सिंह
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:28 से 9:09
- लाभ : प्रात: 9:09 से 10:50
- अमृत : प्रात: 10:50 से दोप 12:31
- शुभ : दोप 2:12 से 3:53
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:58
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:34
- अमृत : रात्रि 8:34 से 9:53
- चर : रात्रि 9:53 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:34 से 7:14
- यम घंट : दोप 12:31 से 2:02
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : मां गायत्री
- आज का मंत्र : गायत्री मंत्र












Click it and Unblock the Notifications