Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 1 जुलाई 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी और शनिवार का संयोग है। आज श्री हनुमानजी महाराज और शनिदेव का पूजन जीवन के समस्त संकटों का नाश करेगा। आज के दिन अपने समस्त कष्टों के निवारण के लिए हनुमानजी के दर्शन अवश्य करें।

शनि मंदिर में भी जाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष में मीठा दूध अर्पित करें। शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो आज के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को रबर के बने हुए काले जूते और काले रंग का छाता दान करें। गरीबों, निशक्तों, अपंगों को भोजन करवाएं।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी रात्रि 11:06 तक
- नक्षत्र : अनुराधा दोप 3:02 तक पश्चात ज्येष्ठा
- योग : शुभ रात्रि 10:42 तक
- करण : कौलव दोप 12:16 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 5:46:31
- सूर्यास्त : 7:14:25
- दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 54 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 32 मिनट 25 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:16
- चंद्रास्त : प्रात: 4:08 (2 जुलाई)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : वृश्विक
- मंगल : सिंह में प्रात: 4:05 से
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:28 से 9:08
- चर : दोप 12:30 से 2:11
- अमृत : दोप 3:52 से सायं 5:33
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- शुभ : रात्रि 9:53 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:08 से 10:49
- यम घंट : दोप 2:11 से 3:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर, बैंगनी
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा












Click it and Unblock the Notifications