Aaj Ka Mantra: इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, सोने की तरह चमक उठेंगे आप, होगी दुनिया मुठ्ठी में
Aaj Ka Mantra: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, जो कि ताकत, ऊर्जा, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और तेज का कारक हैं। शास्त्रों के अनुसार, यदि रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन में खुशी, सौंदर्य, अच्छा स्वास्थ्य और धन-समृद्धि का आगमन होता है। यही नहीं इंसान की ख्याति सोने की तरह चमक उठती है। दौलत-शौहरत तो मिलती ही है साथ पूरी दुनिया मुठ्ठी में होती है।
अगर आप भी ऐसी ख्वाहिश रखते हैं तो आज के दिन की शुरुआत रवि मंत्रों यानी कि सूर्यदेव की उपासना से करें। यहां हम लाए हैं आपके लिए विशेष मंत्र, जिसके जाप से आपको हर तरह की खुशी और वैभव की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Mantra: तनाव दूर करने के लिए
ॐ घृणि सूर्याय नमः॥
लाभ: इससे मन को शांति मिलती है, जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और आत्मविश्वास और प्रसन्नता में वृद्धि होती है।
Aaj Ka Mantra: ॐ आदित्याय नमः॥
लाभ: सूर्य देव को तेज और सौंदर्य का कारक माना जाता है। इस मंत्र से चेहरे पर निखार आता है। इसे सुबह-सुबह करीब 21 बार करना चाहिए।
Aaj Ka Mantra: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए
ॐ सूर्याय नमः॥ ( 21 बार)
लाभ: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास बढता है।
Aaj Ka Mantra: धन और सफलता के लिए सूर्य मंत्र
ॐ भास्कराय नमः॥
लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और साथ ही नौकरी और व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होती है।
खास बातें
सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, आत्मबल, सकारात्मक सोच और यश बढ़ता है। वहीं सूर्य कमजोर होने पर स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का जाप अत्यंत फलदायी माना गया है, आप आज सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications