Ank Jyotish Rashifal 6th January 2024 : मूलांक 1 को मिलेगा शुभ समाचार , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 6th January 2024 : आज 6 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक भी 6 है जिसका स्वामी शुक्र है।

Ank Jyotish

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सिद्धि सफलतादायक रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। धन लाभ का अवसर आएगा। पुराना निवेश लाभ देगा। संपत्ति के काम सुगमतापूर्वक होंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देना होगा।

  • रेमेडी : आज काले रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपका गतिमान दिन है अर्थात् आपके अनेक अटके कामों को गति मिलेगी। नौकरी में अपेक्षानुरूप उन्नति होगी। नए व्यापारिक काम शुरू करेंगे। परिवार से सामंजस्य बनाना होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन का निवेश करने की योजना बनेगी।

  • रेमेडी : आज काला धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। काम निर्धारित गति से होंगे किंतु उनमें किसी बाहरी व्यक्ति का सपोर्ट लेना होगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कोई बड़ा निर्णय लेते समय परिवार की सलाह जरूर लें। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। स्थानांतरण के योग हैं। युवा वर्ग नए स्टार्टअप में निवेश करने की योजना बनाएंगे।

  • रेमेडी : आज धूसर (ग्रे) रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। परिवार के साथ ही रहेंगे। आजीविका के साधनों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। धन की तंगी बनी रहेगी। भूमि, संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से चल रहे विवादों का निपटारा नहीं होगा।

  • रेमेडी : आज काला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज के दिन आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन आने से संकटों का निपटारा होगा। घर में मेहमान आने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान संतुलित रखें। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

  • रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप धन की तंगी को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। काम अटके रहेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक रूप से भी उलझनें पैदा होंगी। किंतु दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी प्रियजन से भेंट प्रसन्नता देगी।

  • रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। अटका पैसा लौट आएगा। भूमि, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको अपने क्रोध और वाणी को संयत रखना होगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करना होगा।

  • रेमेडी : आज नील धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज किसी धार्मिक मांगलिक काम में जाने का योग बनेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर करने का प्रयास करें। नौकरी में स्थितियां ठीक हो रही हैं। बिजनेस भी उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। स्वास्थ्यगत थोड़ी परेशानी बनी हुई है वह आज भी जारी रहेगी।

  • रेमेडी : आज ग्रे वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+