Ank Jyotish Rashifal 27th June: मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 27 जून 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। क्रोध की अधिकता रह सकती है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज आपको अपने रिश्तों को सहेजने पर ध्यान देना होगा। थोड़ा वक्त अपनों के लिए भी निकालें। नौकरी में स्थिति चिंताजनक रहेगी। व्यवसाय धीमी गति से चलेगा। धन की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य है। कार्य होंगे लेकिन धीमी गति से। परिवारजनों के साथ मिलबैठकर समस्या का हल निकालें। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए खानपान का ध्यान रखें। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में नए आयाम जोड़ सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दिन में थोड़ी भागदौड़ रहेगी। अपने काम करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन आनंददायक रहेगा। मित्रों और प्रियजन से मिलकर मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे, पुराने का विस्तार करेंगे किंतु उसके लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज क्रोध आए तो शांत रहें।
- रेमेडी : आज धूसर कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन चुनौतियों के साथ नए अवसरों वाला भी रहेगा। कार्य गति पकड़ेंगे। संतान की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। नई कार्ययोजना पर काम प्रारंभ करेंगे। संबंध निभाने के प्रति सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज केसरिया रंग का कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 3
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है। दौड़भाग कुछ थमेगी। मन धार्मिक और आध्यात्मिकता में रमेगा। कार्य सुगमता से होंगे। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारिक अनुबंध सार्थक होंगे। युवाओं को नए ऑफर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार में मेहमान आएंगे, मेहमानों के साथ कहीं पर्यटन का अवसर आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीच में किसी बात की चिंता हो सकती है। धन की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान संतुलित रखें।
- रेमेडी : आज काले रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। सोचे सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। दौड़भाग थमेगी। कार्य में बदलाव करना चाहते हैं तो अवश्य बात चलाएं। व्यापार ठीक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। वाहन-संपत्ति के कार्य होंगे।
- रेमेडी : आज नीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन लाभदायक है। क्रोध की थोड़ी अधिकता रहेगी। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। नौकरी में उन्नति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। धन का आगमन होगा। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन की कटुता दूर होगी।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications