Ank Jyotish Rashifal 27 October : मूलांक 2 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 27 OCTOBER: आज 27 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज कुछ बड़े काम हो जाने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। नए कार्य करने के प्रति उत्साहित रहेंगे। धन तंगी दूर होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। जगह परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। प्रेम मजबूत होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। नए लोगों से मित्रता होगी। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। युवाओं के करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी।
- रेमेडी : आज किसी स्त्री को मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन ठीक है। सभी कार्य समय पर होंगे। युवाओं को करियर में उन्नति मिलेगी। परिवार के मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। युवाओं को नई नौकरी के अच्छे और बड़े ऑफर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान को लेकर सतर्कता बरतें।
- रेमेडी : आज गरीबों को पीले फलों का वितरण करें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। पुराने व्यापार ठीक चलेंगे। संपत्ति के मामलों का निपटारा होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा लेकिन बाहरी स्थिति में किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मित्रों से मुलाकात होगी।
- रेमेडी : आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन अनेक नए अवसर मिलेंगे। कुछ अटके काम आज बन सकते हैं। बिगड़े हुए संबंध सुधरने वाले हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। दौड़भाग में कुछ रहत रहेगी। दांपत्य का टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पके हुए चावल भेंट करें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक है। किसी अनुभवी का साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। धन लाभ होगा। संपत्ति की प्राप्ति होगी। रोग कम होंगे और पैसों की बचत होने लगेगी। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन श्रेष्ठ है। सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलेगी। पैसों की तंगी दूर होगी। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
- रेमेडी : आज काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके अनेक बिगड़े काम बन जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। परीक्षा में सफलता मिलेगी और जॉब के भी नए ऑफर मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन सुखद होगा। धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। आज स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नए कार्यों और साधनों से धन अर्जित करेंगे। जीवन की दौड़भाग कुछ थमने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। युवाओं को नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। सभी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications