Ank Jyotish Rashifal 26th June: मूलांक 4 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 26 जून 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 3 है जिसका गुरु चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य है। सारे काम सामान्य गति से चलते रहेंगे। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो आज फैसला ले सकते हैं। नए व्यापारिक कार्य साथ में जोड़ेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मान के हकदार होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ है। मित्रों और परिवार की मदद से बड़े कार्य संपन्न होंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। संपत्ति, वाहन खरीदी-बिक्री के काम से लाभ होगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। प्रेम संबंध पुन: जीवित होंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज जो भी काम करें सतर्कता के साथ करें। खासकर धन संबंधी मामलों में निवेश या किसी को उधार देना हो तो पहले अच्छे से विचार कर लें। करियर ग्रोथ मिलेगी। परिवारजन के साथ सहयोग बना रहेगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। मित्रों के साथ यात्राएं करेंगे।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन शुभ है। आपके अनेक काम पूरे होने की स्थिति में आ जाएंगे। युवाओं को नई नौकरी के प्रस्ताव आएंगे। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
अपने कार्य आज आपको स्वयं करने होंगे। किसी दूसरे के भरोसे रहने से हानि हो सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। नया बिजनेस प्रारंभ करें लाभ होगा। प्रेम संबंध और दांपत्य में प्रगाढ़ता आएगी।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सामान्य है। ठहराव वाला समय है। आज थोड़ा विश्राम करें, शरीर को आराम दें। बड़े निर्णय लेने से पहले परिवार के वरिष्ठों का सहयोग लें। आर्थिक मामले फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने की सूचना मिलेगी। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। अपना पैसा लेने के लिए ही लोगों के हाथपैर जोड़ने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। नए कार्य प्रारंभ करना आज के दिन टाल दें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन हानि की आशंका।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। लंबे समय से चली आ रही भागदौड़ थमेगी। कार्य में बदलाव हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं। भाई बहनों के साथ चल रहा विवाद थमेगा। रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 6
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। उत्साही बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। यात्राएं हो सकती हैं। करियर को ग्रोथ मिलेगी। धन आएगा। नई नौकरी के योग हैं। बदलाव होने वाला है। युवाओं को विदेश में पढ़ाई के अवसर आएंगे। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications