Ank Jyotish Rashifal 26 November: मूलांक 7 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 26 November : आज 26 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक भी 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा दौड़भाग वाला और काम अटकने वाला हो सकता है।

आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपके कुछ काम अटक सकते हैं। परिवार के कामों से थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है। किसी करीबी मित्र से दूरी मन को उदास करेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य होने वाली है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ काम होंगे और कुछ अटके रहेंगे। आलस्य हावी रहने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा, जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। सेहत में आज से सुधार आने लगेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है। कारोबार के सिलसिले में बाहर की यात्रा करनी पड़ेगी। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में टकराव को टालना होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन दौड़भाग वाला रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद हो सकता है। मन में उलझन रहेगी और सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। करियर की अस्थिरता को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। विवाह संबंध में टकराव होने से मन उदास रहेगा। पैसों का आगमन होगा।
- रेमेडी : काला भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन आपको अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ना भारी पड़ सकता है। हानि की आशंका है। निवेश करने में भी सतर्क रहें। विशेषकर रियल एस्टेट कारोबारी सतर्क रहें। भाई-बहनों से मतभेद उभरेंगे। धन तंगी महसूस होगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आपको परिवार के साथ लेकर चलना होगा। सामंजस्य बनाकर रहेंगे तो आपके ज्यादातर काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी में उन्नति होगी। बेरोजगारों को काम मिल जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन भाग्योदयकारी है। लंबे समय से जिस काम के होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी। तरोताजा महसूस करेंगे। विवाद दूर होंगे और आपके काम को महत्व मिलेगा। करियर की चिंता दूर होगी। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : आज काजल का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। जो आर्थिक मसले फंसे हुए हैं वे निकल जाएंगे। संपत्ति में निवेश करें लाभ होगा। नौकरी और कारोबार में आज उन्नति होगी। स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक करें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन मंगलकारी है किंतु आपको अपने व्यवहार में संतुलन रखना होगा। किसी से व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। करियर में ग्रोथ होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने वाली है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications