Ank Jyotish Rashifal 24rth June: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 24 जून 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए वृद्धिकारक और शुभ रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 24rth June:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन शुभ है। सोचे सभी काम आज बन जाएंगे। संकटों से निजात मिलेगी। परिवार का सहयोग रहने से कुछ बड़े काम आज संपन्न हो सकते हैं। मित्रों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बात मानेंगे। संयम और धैर्य का परिणाम मिलेगा। जो लोग आपसे नाराज थे वे भी लौट आएंगे। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है। नौकरी में लाभ होगा, नए कार्य प्रारंभ करेंगे। मानसिक शांति रहेगी।

  • रेमेडी : आज पलाश के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

सामान्य दिन रहेगा किंतु लंबे समय से जो काम अटका हुआ था उसके आगे बढ़ने की कुछ सूचना मिलेगी। शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी। धन का आगमन होगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा। दांपत्य में सामंजस्य बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव के साथ लाभ होने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज बिल्व पत्र के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है। धन लाभ होगा। सही समय पर सही निर्णय आज ले पाएंगे। आज मित्रों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहना मिलेगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे जो लाभ देंगे।

रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी डालें।
लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है। जो काम करेंगे वह पूरा होगा। दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में मेहमान आएंगे। व्यावसायिक कार्यों से यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई बिगड़ा काम बन जाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज दूर्वा को पानी से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य है। यदि कोई संकट चल रहा है तो उसका समाधान स्वयं ही खोजना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज नीम के पेड़ को पानी से सींचें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपने कार्य पूरे करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, स्वयं निर्णय लें और आगे बढ़ें। आज बड़ी आर्थिक जरूरत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज बरगद के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज दिन आपका है। जो चाहेंगे जैसा चाहेंगे वो हो सकता है बशर्ते मन में विश्वास रखें। अपने कार्य स्वयं ही पूरे करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। प्रोफेशनल कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज मनी प्लांट के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ हो सकती है जिससे मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस होगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं या परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान आज मिल जाएगा।

  • रेमेडी : आज गुड़हल के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+