Ank Jyotish Rashifal 22nd June: मूलांक 8 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 22 जून 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दौड़भाग और भटकाव वाला रहेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं।आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज किसी पारिवारिक घटना के कारण मन विचलित रह सकता है और दौड़भाग करनी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज दौड़भाग वाला दिन रहेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि यह दौड़भाग अच्छे कामों से होगी। करियर में ठहराव महसूस होगा। व्यापारिक गतिविधियां शिथिल पड़ेंगी। परिवार में महत्व बढ़ेगा, दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। किसी प्रियजन से मेल-मुलाकात होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज कार्य सामान्य गति से आगे बढ़ते रहेंगे किंतु किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। संबंधों को निभाने के प्रति सतर्क रहें। परिवार में आपके कार्य को सराहा जाएगा। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

कार्य शिथिल पड़े रहेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद परेशान करेंगे। मन में भटकाव रहेगा, किसी विशेष कार्य का निर्णय नहीं हो पाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज जो भी कार्य करें, जो भी निर्णय लें उसमें सूझबूझ और अपने विवेक का इस्तेमाल करें। खर्च की अधिकता रहेगी इसलिए सोच-समझकर काम करें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। कुछ काम बन जाएंगे किंतु कुछ अटक भी सकते हैं। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। बीमारियों पर खर्च होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज ध्यान रखना है किसी को पैसा उधार न दें और न लें। वरना आज दिया पैसा फंस सकता है। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मेहमान आएंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन दौड़भाग और विवादों से भरा रहेगा। अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें अन्यथा बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे। थकान का अनुभव करेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिलेगी। आजीविक के नए साधन मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य समय पर होंगे किंतु उनमें किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र का सहयोग लेना पड़ सकता है। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। धन लाभ होने के योग हैं। संपत्ति संबंधी कार्यों का निपटारा होगा। परिवार में मेहमान आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+