Ank Jyotish Rashifal 22nd July : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ,जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 22nd July: आज 22 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए उठापटक वाला रहने वाला है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7 और शत्रु अंक 3, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थी सफल होंगे। व्यापारियों का काम शिथिल रहेगा। धन लाभ नहीं होगा। परिवार से तालमेल बनाने की कोशिश करें।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक नाभि पर करें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन उठापटक वाला रह सकता है। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। व्यापार के लिए भी समय ठीक नहीं है। परिवार में माहौल गड़बड़ रहेगा। विवाद हो सकता है। आपके निर्णय को सराहना नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक नाभि पर करें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन सामान्य है। परिवार के साथ अच्छा दिन बीतेगा। पुराने दोस्तों से मेल-मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। व्यापार में विपरीत स्थितियां समाप्त होंगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उत्तम है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदी के योग बनेंगे। शारीरिक-मानसिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्राएं संभव है। नौकरी में लाभ, बिजनेस में सफलता प्राप्त होने के पूरे योग हैं।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज अपने कार्य स्वयं करें तो बेहतर होगा। दूसरों पर काम न छोड़ें। आत्मविश्वास के कारण कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे।। आर्थिक निर्णय लेंगे जो सफल होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक कंठ और मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज दिन श्रेष्ठ है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। नौकरी में अनुकूल माहौल रहेगा। उच्चाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यापार में नए काम जोड़ सकते हैं।। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन ठहराव वाला और उबाऊ रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। थका-थका अनुभव करेंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। व्यापारियों का काम ठीक चलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक करें मस्तक और ह्दय पर करें।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में उन्नति होगी। नई जगह से ऑफर आएगा, व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए किसी भी काम में परेशानी नहीं आएगी। निवेश से लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक के मध्य में लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। सोचे सभी कार्य पूर्णता को प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। विवादों का निपटारा होगा। नौकरी में मनोनुकूल स्थितियां रहेंगी। कार्य में बदलाव भी हो सकता है।स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक नाभि पर करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications