Ank Jyotish Rashifal 20 November: मूलांक 5 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 20 November : आज 20 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक रूप से शांति प्रदान करने वाला रहेगा।। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal 20 November

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण तरीके से बीतने वाला है। लंबे समय से चल रही भागदौड़ थमेगी और राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में सम्मान और महत्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में लाभदायक समय रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन मेलजोल में बीतने वाला है। आज आपके सारे काम समय पर पूरे होंगे। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। मानसिक रूप से शांति रहेंगे और सही निर्णय ले पाएंगे। धन लाभ होने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में अवश्य रखें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से राहत में रहेंगे। रोग कम होंगे और धन की बचत होगी। आजीविका के साधनों में बदलाव के साथ उन्नति होगी। युवाओं को मनमुताबिक जॉब ऑफर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कार्यों को महत्व मिलेगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा काटकर अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज दौड़भाग से राहत रहेगी। काम आसानी से पूरे होंगे और समय पर होंगे। करियर में चल रहा उतार-चढ़ाव थमेगा और आप एक सफल जीवन की ओर अग्रसर होंगे। अचानक कहीं से बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन शुभ और वृद्धिकारक है। पिछले सप्ताह जो काम अधूरे रह गए थे वह आज पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति के विवादों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उन्नति होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपके अटके हुए सारे काम पूरे होने के योग हैं। परिवार और मित्रों की सहायता से बड़ी योजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। रोगों में कमी आएगी और आप मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रेशमी वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने वाली है। वाहन खरीदने के योग हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। शारीरिक रोग आज दूर हो जाएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। आलस्य का त्याग करें और काम में जुट जाएं सफलता निश्चित है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। युवाओं को नए ऑफर आएंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज व्हाइट ऑड परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन सामान्य है। काम पूरे करने के लिए थोड़ी दौड़भाग रहेगी लेकिन हो जाएंगे। काम में मन नहीं लगेगा और आलस्य हावी रहेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है किंतु बातचीत से मामला सुलझा लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+