Ank Jyotish Rashifal 17 November: मूलांक 2 वाले होंगे टेंशन फ्री , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 17 November : आज 17 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक भी 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए खूब मेहनत करने का दिन है। जितनी ज्यादा मेहतन करेंगे उतना सुखद फल मिलेगा।'

Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

पिछले दिनों आपने सफलता पाने के लिए जो मेहनत की है उसका शुभ परिणाम अब मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। समस्याओं का हल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आज मानसिक शांति अनुभव करेंगे। धन की तंगी भी दूर होने वाली है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र जरूर पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। सभी से तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। आपके कार्य और निर्णय को महत्व मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। लाभ होगा। नए काम प्रारंभ कर सकेंगे। स्वास्थ्य में आज सुधार आने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके अनेक काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। काम तेजी से भी होंगे। पारिवारिक कार्य से यात्राएं कर सकते हैं। स्वास्थ्यगत समस्याएं भी दूर होंगी। नौकरी में मन लगेगा। नए व्यापारिक अनुबंध कर पाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज खर्चे वाला दिन है। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने या स्वास्थ्य पर खर्च होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आने वाली है।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन का शुभ फल मिलने वाला है। अटके हुए सारे काम आज हो सकते हैं लेकिन उसमें परिवार के किसी सदस्य का सहयोग लेना पड़ सकता है। मांगलिक प्रसंग आएंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। नौकरी को लेकर आज कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनें और पसंदीदा इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मंगलप्रद है। सोचे सभी काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। धार्मिक, मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने जाएंगे। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। आपके निर्णय को सर्वत्र सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य है। अपने काम पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी काम को हल्के में न लें। पारिवारिक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध सावधानीपूर्वक निभाएं। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज दौड़भाग वाला दिन है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में पूरा दिन निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी दौड़भाग रहेगी। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। प्रेमियों के बीच में कोई गलतफहमी पैदा कर सकता है।

  • रेमेडी : आज कोई भी पसंदीदा इत्र अवश्य लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से होते रहेंगे बल्कि ठहरे रहेंगे। अपने निर्णय दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+