Ank Jyotish Rashifal 16th June: मूलांक 9 को मिलेगा धन , जानिए बाकियों का हाल

Numerology :आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 16 जून 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मानसिक परेशानियां देने वाला रह सकता है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 16th June:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज कुछ अच्छे आफर मिलेंगे लेकिन भ्रम की स्थिति और निर्णय न ले पाने के कारण अवसर हाथ से चूक जाएंगे। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में विपरीत स्थिति बन सकती है।

  • रेमेडी : आज सूर्य को जल का अर्घ्य दें।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज नए लोगों से भेंट होने का दिन है। आपका महत्व और प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अनेक माध्यमों से धन आने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में आपके कार्य को सराहा जाएगा, व्यापार की शिथिलता दूर होगी। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज शिवजी का अभिषेक दूध से करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज परिवार को महत्व देने का दिन है। रिश्ते निभाने के प्रति सजग रहें, वरना लोग आपसे दूर हो जाएंगे। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यापार ठीक नहीं चलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान अनुभव करेंगे।

  • रेमेडी : आज भगवान विष्णु को पीले पुष्प और पीले फल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ और मानसिक कष्ट आ सकता है। कार्य अटकेंगे, लोग साथ नहीं देंगे। अकेले को लड़ाई लड़नी पड़ेगी। कार्यस्थल पर विपरीत स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

  • रेमेडी : आज शिवलिंग पर सफेद चंदन से त्रिपुड लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य रहेगा। कुछ अच्छे काम भी होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद होगा। दांपत्य जीवन मं टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें, वरना रिश्ता समाप्त हो जाएगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। संतान पक्ष पर भी थोड़ा संकट है।

  • रेमेडी : आज गणेशजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन उल्लासपूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। संपत्ति की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मानसिक शांति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आज आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना होगा। व्यर्थ के क्रोध से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। आजीविका के साधनों में बदलाव करने का सोचें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज गणेशजी के दर्शन करने अवश्य जाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज थोड़ा भटकाव वाला दिन है। अपने छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए परेशान होना पड़ सकता है। इससे मानसिक और शारीरिक कष्ट भी होगा। नौकरी में तनाव होगा। व्यापार मंदा रहेगा। परिवारजनों से पटरी नहीं बैठ पाएगी। प्रेम संबंधों में टकराव होगा।

  • रेमेडी : आज शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। धन अर्जित करने से जुड़े मामले अटक सकते हैं। परिवारजनों से विवाद होगा। दांपत्य में टूटन जैसी स्थिति बन सकती है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • रेमेडी : आज हनुमानजी को सिंदूर का चोला अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+