Ank Jyotish Rashifal 13 November: मूलांक 2 के लिए दिन बेस्ट, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 13 November : आज 13 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका दिन कुछ अलग है। बड़े काम पूरे हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी किंतु छोटे काम अटके रहेंगे। नए काम करने के प्रति जागरूक रहेंगे। धन का आगमन होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपका दिन श्रेष्ठ बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर के साधनों में बढ़ोतरी होगी। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। नए संबंधों के प्रति उत्साहित रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में आत्मविश्वास भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज किसी माता समान स्त्री को मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन वृद्धिकारक है। आपके अधिकांश काम समय पर होंगे। करियर को ग्रोथ मिलेगी। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि से लाभ में रहेंगे। परिवार के मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की जरूरत पूरी होगी।
- रेमेडी : गरीबों को पीले फल भेंट करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन श्रेष्ठ और उन्नतिदायक है। साझेदारी के काम में सफल होंगे। पुराने व्यापार ठीक चलेंगे। आर्थिक निवेश की योजना बनेगी। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। परिवार के साथ कहीं पर्यटन यात्रा पर जाने का अवसर आएगा।
- रेमेडी : आज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शुभ है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार से बिगड़े हुए संबंध सुधरने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दौड़भाग थमेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य ठीक होगा।
- रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल भेंट करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन लाभकारी है। अटके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। धन लाभ होगा। भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदने के योग हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे और धन की बचत होने लगेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और पद मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। दांपत्य मधुर बनेगा।
- रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उत्तम रहेगा। सारे काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। सामाजिक जीवन में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। युवाओं के करियर में ग्रोथ होगी। धन का अभाव दूर होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जॉब के नए ऑफर मिलने वाले हैं। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ होने वाला है। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन मंगलकारी है। दौड़भाग थमेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए कारोबार प्रारंभ करेंगे। प्रेम संबंधों में चल रहा टकराव दूर होगा। धन लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications