Ank Jyotish Rashifal 09 November: मूलांक 8 के लिए दिन उत्तम , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 09 November : आज 9 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके कामों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। निवेश से लाभ मिलेगा और समस्त काम तेजी से पूरे हो जाएंगे। आज आपको रिश्तों के प्रति गंभीर रहना होगा। कोई आपकी परवाह करता है तो आपको भी करनी चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके आर्थिक मसले सुलझेंगे और सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। पारिवारिक संकट कम होंगे। धन की व्यवस्था होगी, पुराना निवेश लाभ देगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन संयम से रहने का दिन है। अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है किंतु आपके शत्रु सक्रिय हो रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज सतर्कता से रहना होगा, खासकर धन संबंधी मामलों में। किसी पर अचानक भरोसा करके निवेश न करें, वरना हानि उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक सहयोग रहेगा। करियर में ग्रोथ मिलेगी किंतु स्थान परिवर्तन के योग भी है। आज स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
- रेमेडी : आज तुलसी की माला पहनें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। सभी काम सामान्य गति से होते रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे किंतु धन की आवश्यकता लगती रहेगी। करियर में आज ठहराव महसूस होगा।
- रेमेडी : आज पन्ना चिप्स की माला पहनें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन मंगलकारी है। समस्त काम तेज गति से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। मांगलिक प्रसंग आएंगे। आर्थिक लाभ होगा। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। नए कारोबार शुरू करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक हैं।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन थोड़ी दौड़भाग करनी होगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में दिक्कतभरा दिन रहेगा। उच्चाधिकारियों से मतभेद होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कारोबार में संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज तुलसी की कंठी माला पहनें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन उत्तम है। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। किसी पारिवारिक सदस्य के सहयोग से काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता रखें। अनावश्यक यात्राएं करना टालें। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलने वाली है। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज आम की लकड़ी की माला पहनें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सम्मान दिलाने वाला है। सामाजिक जीवन में या अपने करियर से जुड़े कामों में कोई उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक कार्य सुगमता से होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्यगत समस्याओं का समाधान होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications