'I' अक्षर वाले केवल दिल से सोचते हैं और होते हैं मोहक
जिनका नाम I अक्षर से शुरू होता है,वो इंसान सिर्फ और सिर्फ प्यार का भूखा होता है, ऐसे लोग काफी भावुक किस्म के होते हैं।
नई दिल्ली। आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।
जानिए 'I' वाले कैसे होते हैं?
- जिनका नाम I अक्षर से शुरू होता है,वो इंसान सिर्फ और सिर्फ प्यार का भूखा होता है।
- ऐसे लोग बहुत ज्यादा भावुक और दिल से सोचने वाले होते हैं।
- इन्हें अपनेपन और प्यार की तलाश होती है।
- इन्हें जरा से प्यार से ही जीता जा सकता है।
- ये अक्सर अपने कोमल स्वभाव के कारण अपनी बहुत सारी उपयोगी चीजों को खो देते हैं।
- जिंदगी इन्हें बहुत कुछ देती है लेकिन इन्हें उसका सुख कम ही मिल पाता है।
- शिक्षा और लेखनी के क्षेत्र में ये विशेष जानकारी रखते है।
- इन्हें कभी पैसे की कमी नहीं होती है।
- प्रेम और पारिवारिक सौगात भी इन्हें थोक मात्रा में मिलती है।
- समाज में ये अच्छी पकड़ रखते है।
- सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है।
- ऐसे लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिलता है।
- देखेने में काफी सुंदर होते हैं और सुंदरता को पसंद भी करते हैं।
- इन्हें बच्चों की कंपनी भी काफी अच्छी लगती है।
- धर्म-कर्म में रूचि रखते हैं।
- कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ऐसे लोग बहुत ही प्यारे और मोहक होते है जिनका साथ हर कोई पसंद करता है।













Click it and Unblock the Notifications