'G' अक्षर वालों के दिल में मैल नहीं, होते हैं कूल-कूल
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुरु होता है, वो लोग बेहद साफ दिल वाले होते है।
नई दिल्ली। आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।
जानिए G वाले कैसे होते हैं?
- जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुरु होता है, वो लोग बेहद साफ दिल वाले होते है।
- अपने सीधे पन के कारण ऐसे इंसान को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
- अक्सर ये लोग साजिश के शिकार भी हो जाते हैं।
- लेकिन ये इंसान उनमें से होते हैं जो अपनी गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।
- इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है।
- ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है।
- इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है।
- आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है।
- इनको ऊपर वाले पर भी काफी भरोसा होता है।
- ये धर्म-कर्म के काम भी करते हैं।
- इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है।
- इन्हें हर वो चीज मिलती है जिसकी इन्हें चाहत होती है लेकिन हर चीज में इन्हें वक्त लगता है।
- अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाले ये लोग जीवन को एक संघर्ष मानकर चलते हैं इसलिए इन्हें अपनी परेशानियों से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है।
- इस नाम के लोगों को प्यार पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है इसलिए ऐसे नाम के लोग ज्यादातर अरेंज मैरज ही करते हैं।
- लेकिन ये अपनी जिम्मेदारियों को समझते है और उनका बखूबी पालन भी करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications