कार्तिक पूर्णिमा: जानिए अर्घ्य देने का मतलब, महत्व और लाभ
आप सूर्य को, चन्द्र को व पीपल पेड़ आदि को अर्घ्य देते होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि अर्घ्य देने की विधि क्या है और विभिन्न प्रकार के अर्घ्य देने से क्या-क्या फायदे होते है। आइये हम आपको बताते है अर्घ्य देने के विशेष लाभ।
जानिए वास्तु और सूर्य का क्या संबंध है?

गणेश जी को अर्घ्य देने के लाभ
जब भी कोई नया कार्य प्रारम्भ करें या किसी विशेष काम के लिए जा रहे तो भगवान गणेश जी को मिट्टी या धातु ( तॉबा, पीतल) के पात्र में जल, दूर्वा, अक्षत, रोली, हल्दी, इत्र, कुमकुम, चन्दन, एक खड़ी सुपाड़ी व एक रूपये का सिक्का डालकर भगवान गणेश को अर्घ्य देने से काम में आने वाली बाधा समाप्त हो जाती है और कार्य में सफलता मिलती है।
पीपल के पेड़ को अर्घ्य देने के लाभ
ग्रहों की बाधा दूर करने के लिए नियमित स्नान ध्यान करके पीपल के पेड़ को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा शास्त्रों में वर्णित है।
सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ
तांबे के पात्र में जल एक चुटकी रोली, चन्दन, हल्दी, अक्षत व लाल पुष्प डालकर गायत्री मन्त्र का उच्चारण करते हुये सूर्य देव को प्रतिदिन 12 लोटा जल दें। सूर्य को नियमित जल देने से प्रतिष्ठा, सरकारी पद, समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। हडडी रोग, ऑख रोग, ह्रदय रोग आदि में फायदा होता है।
चन्द्रमा को अर्घ्य देने के लाभ
चांदी के पात्र में थोड़ा सा दूध लेकर चन्द्र उदय होने के बाद संध्या काल में पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा को अर्घ्य दें। चन्द्रमा को अर्घ्य देने से मन में आ रहे समस्त बुरे विचार, दुर्भावना, असुरक्षा की भावना व माता के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। चन्द्रमा को अर्घ्य देने से चन्द्र की स्थिति मजबूत होती है।
संकटा मां को अर्घ्य देने के लाभ
मां संकटा देवी का निवास नीम के वृक्ष में होता है। नीम के वृक्ष में मां संकटा देवी का ध्यान करके अर्घ्य दें और धूप दीप जलाकर कुछ मीठे का भोग भी लगाना चाहिए। ये उपाय कम से कम 3 महीने लगातार करने से घर में किसी भी प्रकार का दैवीय प्रकोप, भूत प्रकोप आदि समाप्त हो जाता है। घर में कोई भी सदस्य ज्वर या किसी अन्य बीमारी से पीडि़त है तो उसे लाभ मिलेगा।
तुलसी पेड़ को अर्घ्य देने के लाभ
तुलसी घर के आंगन की शोभा है और विष्णु भगवान की प्रिया है। तुलसी को नियमित जल चढ़ाने से घर से दरिद्रता का नाश होता है और भगवान विष्णु की घर पर कृपा बरसती रहती है। जिन लोगों के विवाह में बाधायें आ रही है, वे जातक अगर नियमित तुलसी को जल देकर धूप-दीप जलाये तो सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications