जानिए क्या कमी है आपके अंदर?
बैंगलुरू। अक्सर हम लोग राशियों की जब भी बातें करते हैं तब हमेशा लोगों को खूबियां बतायी जाती हैं लेकिन आज हम लोगों को बताते हैं कि लोगों के अवगुण के बारे में जिन्हें दूर करके आप वाकई में बेहतरीन इंसान साबित हो सकते हैं।
- मेष: आप काफी आक्रामक होते हैं जिनके कारण कभी-कभी लोग आपको कठोर और निष्ठुर व्यक्ति की संज्ञा दे देते हैं। आप दिल के बुरे नहीं लेकिन गुस्से में आप विवेक खो देते हैं।
- वृष: आपका अपने पर नियंत्रण नहीं होता है, आप कब, क्या करेंगे, आपको भी मालूम नहीं होता जो कि आपके लिए खतरे का सबब बन जाता है।
- मिथुन: यह बातूनी किस्म के होते हैं इसलिए कभी-कभी जरूरत से ज्यादा बोल जाते हैं, इनके पेट में कुछ पचता ही नहीं,जो कि परेशानी का कारण है।
- कर्क: आप केवल अपने बारे में सोचते हैं जिसके कारण लोग आपको पसंद नहीं करते और दूर-दूर रहते हैं, आप मूडी होते हैं।
- सिंह: आप के अंदर बहुत ज्यादा अहम होता है इस कारण लोग आपसे कटने लगते हैं।
- कन्या: आप काफी घमंडी होते हैं, आपको यह लगता है कि आप बेस्ट हैं लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है, इस कारण लोग आपसे दूर-दूर रहने लगते हैं।
- तुला: आप का जरूरत से ज्यादा मीठा होना ही आप की बुराई है, आपकी अच्छाई ही आपकी बुराई बन जाती है इसलिए लोगों की उतनी ही मदद कीजिये जितनी उनकी जरूरत है।
- वृश्चिक: आप गुस्सा बहुत करते हैं जो कि आपकी बुराई है, बात-बात पर नाराज होना भी अच्छी बात नहीं।
- धनु: आपके अंदर सबसे बड़ी बुराई यह है कि आप अपने आप को जरूरत से ज्यादा स्मार्ट समझते हैं और दूसरों की कमियां निकालने लगते हैं,आप कान के भी कच्चे होते हैं।
- मकर: आप सोचते बहुत हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते क्योंकि आप आलसी बहुत होते हैं।
- कुंभ: आप को भी लगता है कि आप जो करते हैं वो सही है, तो प्लीज इस सोच को बदलिये।
- मीन: आप अपने में ही मस्त रहते हैं, जिसकी वजह से लोग आपको स्वार्थी कहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications