Dream: क्या होता है अगर सपने में उड़ते हैं आप?
कई दशकों तक रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों ने भी माना कि हम जो सपने देखते हैं, उसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। जबकि ज्योतिष विद्या ने यह बात सदियों पहले ही कह दी थी। खैर जब बात सपनों की चली ही है, तो हम बात करेंगे उस सपने के बारे में जिसमें आप बहुत ऊंचाई पर उड़ रहे हैं और एकदम से गिर जाते हैं।
अगर सपने में आप आप ऊंची उड़ान भर रहे हैं या ऊंचाई पर खड़े हैं और अचानक के गिरने लगते हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी आप खुद को बचा नहीं पाते हैं और डर आप पर इतना हावी हो जाता है कि आपकी आंख खुल जाती है। तो इसका मतलब है कि आपका रीयल लाइफ में जरूरत से ज्यादा तनावग्रस्त हैं।
ऐसे सपनों में इंसान खुद को बादलों में, किसी ऊंची इमारत पर, विमान में या किसी ऊंचे पहाड़ पर पाता है।
पढ़ें- सपने में देखा सांप यानी प्रबल हैं यौन इच्छाएं
अगर आप आसमान में उड़ रहे हैं और गिरने से ठीक पहले आपको कोई बचा लेता है या फिर आपको पंख मिल जाते हैं तो इसका मतलब है आप विभिन्न कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी खुद के ऊपर नियंत्रण रखते हैं। सपने में ऊंची उड़ान का मतलब होता है आप दृढ़ हैं और इच्छा-शक्ति मजबूत है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और जीवन में सफलता को चूमने की महत्वाकांक्षाएं मन में गोते लगा रही हैं।
निकटतम भविष्य- ऐसे सपने आने पर निकटतम भविष्य में प्रोमोशन मिलता है या व्यापार में सफलता मिलती है। बॉस का अप्रीसिएशन मिलता है। वहीं छात्रों के करियर में नये कीर्तिमान बनते हैं। अगर ग्रहणी को ऐसे सपने आयें, तो घर में कोई बड़ी खुशखबरी सुनायी देती है।













Click it and Unblock the Notifications