कुंभ राशि के बच्चों की पर्सनालिटी- चालाक, जिद्दी पर अंदर से सौम्य
Aquarius Kids: कुंभ राशि वाले बच्चे बुद्धिमान और चालाक होते हैं। वे सब कुछ जानने के लिये उत्सुक रहते हैं। और हर काम चाहे बुरा हो या अच्छा, करने के लिये लालायित रहते हैं। लिहाजा इनके अंदर बुरी लत लगने में देर नहीं लगती। कोई खिलौना कैसे चलता है, यह पता करने के लिये उसे तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाते।

कुंभ राशि बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों का माइंड पढ़ने की ओर डाइवर्ट करना चाहिये। उन्हें किताबें पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। इसके अलावा इन्हें विभिन्न खेलों, कला, संगीत, नृत्य और नाटक आदि में भाग लेने के लिये प्रेरित करते रहना चाहिये।
वे सामाजिक प्राणी हैं और कई दोस्त बनाते हैं। शनि के प्रभाव की वजह से कई बार बहुत जिद्दी हो जाते हैं और कई बार तार्किक भी। ये हृदय से बेहद सौम्य होते हैं। इन बच्चों के बिगड़ने की प्रबलता ज्यादा रहती है, इसलिये माता-पिता को उनके काम-काज व आदतों पर विशेष ध्यान देना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications