Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर आप गुरूवार को जन्में हैं तो जरूर पढ़ें यह बातें

गुरूवार को जन्में व्यक्ति काफी मेधावी, शांति और काफी समझदार होते हैं।

जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं।

इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है।

इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कि दिनों का असर आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।

अंक ज्योतिष श्रीमति ज्योतिमा शर्मा ने हमें निम्नलिखित गुण बताये जो कि गुरूवार को जन्में व्यक्ति में होते है।

1. गुरूवार को जन्में व्यक्ति काफी मेधावी, शांति और काफी समझदार होते हैं।
2. आप लोगों की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं इसलिए लोगों के लिए आदर्श भी होते है।
3. आप साफ और स्वच्छ विचारधारा के मालिक होते हैं।
4. आपके अंदर लीडरशीप वाली क्वालिटी होती है इसलिए आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां ऊंची पदवी जरूर हासिल करते हैं।
5. आप काफी मेहनती होते हैं और अपनी चीजें अपने दम पर पाने का माददा रखते हैं।
6. आप बंधन में नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि आपको आजादी पसंद होती है।
7. आप जल्दी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ता है।
8. आपके बहुत सारे दोस्त होते हैं लेकिन सच्चे मित्र कम।
9. आप स्ट्रेट फारवर्ड हैं और आप सुंदरता प्रिय होते हैं।
10. गुरूवार को जन्में व्यक्ति आकर्षण और अटेंशन प्रिय होते हैं इसलिए अक्सर यह प्रेमविवाह करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
11. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से गुरूवार को जन्में व्यक्ति अक्सर छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रसित रहते हैं जैसे जुकाम, पेट दर्द या सिर दर्द।
12. गुरूवार को जन्मे लोग पैसा खूब कमाते हैं दिल खोलकर खर्चा करते हैं।

Note: शुक्रवार को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+