कहीं आपका बर्थ-डे संडे को तो नहीं, अगर हां तो क्लिक कीजिये
जैसा कि आपको पता है कि जिस तरह से नंबरों के आंकड़ों का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है ठीक उसी तरह से दिनों का भी असर आपके जीवन और व्यक्तित्व पर होता है तभी तो अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे का जन्म इस दिन कराओ, इस दिन नहीं।
इस बारे में बात करते हुए प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी जैन ने कहा कि अक्सर हमारे पास लोग आते हैं कि मैडम अगर आप को मेरी बीवी का ऑप्रेशन करना है तो आप इस दिन कर दो क्योंकि पंडित जी के हिसाब से होने वाले बच्चे के यह दिन शुभ है।
इसलिए आज हम आपको बतायेंगे कि दिनों का असर आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।
अंक ज्योतिष श्रीमति ज्योतिमा शर्मा ने हमें निम्नलिखित गुण बताये जो कि शनिवार को जन्मे व्यक्ति में होते है।
1. रविवार को जन्में व्यक्ति सकारात्मक सोच के मालिक होते हैं और काफी विश्वसनीय होते हैं।
2. यह थोड़े इंट्रोवर्ट होते हैं इसलिए इनके दोस्त बहुत कम होते हैं।
3. आप काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए किसी की भी बातें इनपर काफी दिनों तक असर करती हैं।
4. आप लोग अच्छे थिंकर होते हैं इसलिए इस दिन जन्मे लोग अक्सर करके लेखन या वकालत के क्षेत्र में होते हैं।
5. आप वैसे तो लोगों की मदद करते हैं लेकिन आप शार्ट टैंपर होते हैं जिसकी वजह से इनके अपने अक्सर इनसे नाराज हो जाते हैं।
6. आप पैसे वाले होते हैं और अपने दम पर पैसा कमाने की कोशिश भी करते हैं।
7. आप किसी भी चीज के साथ समझौता नहीं करते हैं।
8. आप ब्यूटी को पसंद करते हैं इसलिए संडे को जन्में लोग अक्सर प्रेम विवाह करते हैं।
9. आप लुक के मामले में भी काफी लकी होते हैं।
10. आप वैसे रिश्तों की काफी कद्र करते हैं इसलिए लोग आपको गुस्से के बावजूद छोड़ना नहीं चाहते हैं।
Note: सोमवार को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications