अंक ज्योतिष के अनुसार चुनें बाइक और कार का रंग
इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम सभी रात-दिन मेहनत करके धन जुटाते है ताकि अपनी जरूरते और ख्वाहिशों को पूरा कर सके। रोटी व कपड़े की जरूरते पूरी होने पर हमारी इच्छा होती है कि हमारे पास एक छोटा सा वाहन होना चाहिए। यदि वाहन नहीं है तो बाइक लेने की सोंचते और यदि बाइक है तो फोरव्हीलर लेने का प्लान बनाते है। वाहन हमारी लाइफ को फास्ट कर देता है। कम समय में हम अधिक काम कर लेते है। जब आप वाहन खरीदने की सोचते है तो पहला सवाल मन में आता है कि किस रंग का वाहन लिया जाये और दूसरा सवाल उसका नम्बर क्या होना चाहिए। आइये हम आपको बताते है कि अंक ज्योतिष के अनुसार आप-अपने वाहन का रंग व नम्बर का चुनाव कैसे करें ?

अगर आप शनिवार को जन्में हैं तो जरूर पढ़ें यह बातें
- यदि आपका जन्म किसी भी माह की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपके अपने वाहन के नम्बर का कुल योग 1, 4, व 7 रखना चाहिए पीले, सुनहरे तथा हल्के रंग का वाहन खरीदना चाहिए। आप 6 व 8 नम्बर वाला वाहन न रखें तथा नीले, भूरे, बैगनी व काले रंग का वाहन कदापि न खरीदें वरना कोई हानि हो सकती है।
- जिन लोगों का जन्म 02, 11, 20 व 29 तारीख को हुआ है। वे लोग अपने गाड़ी केे नम्बर का कुल योग 1, 2, 4 व 8 है। आप 9 नम्बर वाले वाहन को न रखें। आप सफेद एंव हल्के रंग का वाहन रखें। लाल एंव गुलाबी रंग का वाहन न खरीदें।
- यदि आप 03, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे है। आपकी गाड़ी के नम्बर का कुल योग 3, 6 या 9 होना चाहिए और पीले, बैंगनी या गुलाबी रंग का वाहन शुभ रहेगा। आप 5 या 8 नम्बर वाला वाहन न खरीदें एंव हल्के हरे, सफेद व भूरे रंग के वाहन को खरीदने से बचे।
- जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 04, 13, 22 व 31 तारीख को हुआ है। इन अंको वाले लोगों के गाड़ी के नम्बर का कुल योग 1 व 4 होना चाहिए। आप 9, 6 व 8 नम्बर वाले वाहन न खरीदें। नाले व भूरे रंग के वाहन खरीदें। गुलाबी व काले रंग के वाहन न खरीदें।
- यदि आप 05, 14, या 23 तारीख को जन्मे है तो आपको अपनी गाड़ी के नम्बर का कुल योग 5 रखना चाहिए। 3, 8 व 9 अंक वाला वाहन न खरीदें। हल्के हरे, सफेद व भूरे रंग का वाहन खरीदें। पीले, गुलाबी व काले रंग के वाहन से नुकसान हो सकता है।
- जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 06, 15, व 24 तारीख को हुआ है। मूलांक 6 वाले लोगों को अपने वाहन के नम्बर का योग 3, 6 व 9 होना चाहिए। 4 व 8 नम्बर के वाहन लेने से बचे। आपको हल्के नीले, पीले व गुलाबी रंग के वाहन लाभ पहुंचायेंगे। काले रंग का वाहन खरीदने से बचना होगा।
- यदि आप 07, 16, या 25 तारीख को जन्मे है तो आप-अपनी गाड़ी के वाहन नम्बर का कुल योग 1, 4 व 7 रखें। 8 या 9 अंक वाला वाहन न खरीदें। नीले व सफेद रंग का वाहन खरीदें। पीले व काले रंग का वाहन न खरीदें।
- जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 08, 17, व 26 तारीख को हुआ है। मूुलाॅक 8 वालों को अपने वाहन के नम्बरों का कुल योग 8 रखना चाहिए। आप 1 व 4 नम्बरों वाले वाहन न खरीदें। आप काले, नीले व बैंगनी रंग की गा़ड़ी खरीद सकते है। लाल या गुलाबी रंग का वाहन हानि कारक हो सकता है।
- यदि आप 09, 18, या 27 तारीख को जन्मे है तो आप अपनी गाड़ी के नम्बर का कुल योगग 3, 6 व 9 रखें। 5 व 7 नम्बर वाले वाहन हानि पहुॅचा सकते है। आप गहरे लाल, गुलाबी व फिरोजी रंग का वाहन खरीदें। आप काले व नाले रंग के वाहन न खरीदें।












Click it and Unblock the Notifications