25 अप्रैल के चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
[ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल] वर्ष 2013 का पहला अल्पग्रास चन्द्रग्रहण 25 अप्रैल की रात्रि में चैत्र पूर्णिमा को देर रात्रि 1:22 बजे पर चन्द्रमा को ग्रहण का स्पर्श होगा। चन्द्रग्रहण का मध्यकाल देर रात 1:38 बजे होगा और चन्द्रग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) रात्रि 1:53 बजे होगा। इस अल्पग्रास चन्द्रग्रहण की अवधि सिर्फ 31 मिनट तक रहेगी।
यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है। विस्तार से बात करें तो इस ग्रहण का सूतक आज रात यानी 25 अप्रैल की रात 11:32 बजे से लगेगा, जो 26 की सुबह 3:43 बजे तक रहेगा। इसी के बीच 1:22 से 1:53 बजे तक ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्र आपको एक छतरी के समान दिखाई देगा। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
हम आपको बता दें कि इस साल कुल तीन चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। पहला 25 अप्रैल को, दूसरा 25 मई को और तीसरा चंद्र ग्रहण 18 अक्टूबर को पड़ेगा। विस्तार से जानने के लिये आप यहां क्लिक कर सके हैं। आज के अल्पग्रास चन्द्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव जानने के लिये स्लाइडर में अपनी राशि चुनें और उसके सामने उससे संबंधि उपाय भी पढ़ें।

मेष के लिये सामान्य
मेष- सभी को सामान्य फल मिलेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। रूके हुये धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष: तनाव बढ़ेगा
वृष- परिवार के कारण अकारण तनाव मिल सकता है। वाणी में संयम बनायें रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं है।

मिथुन: अड़चनें आयेंगी
मिथुन- सामाजिक गतिविधियों में थोड़ी अड़चने आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पाचन सम्बन्धी दिक्कते बनी रहेंगी।

कर्क: खर्च बढ़ेगा
कर्क- धन आयेगा किन्तु उतनी ही तेजी खर्चा भी होगा। जीवन साथी के साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नयें कार्य को करने से पूर्व राय-मशविरा जरूरी है।

सिंह: तनाव आयेगा
सिंह- प्रतिष्ठित लोगों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। मित्रों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आयेगी।

कन्या: खर्च बढ़ेगा
कन्या- सरकारी कार्यो में बाधायें आयेगी जिससे मन चिन्तित रहेगा। आय व व्यय में समानता बनी रहेगी।

तुला: उदासीनता बनी रहेगी
तुला- नयें कार्यो में अड़चने आयेंगी। सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता के भाव उत्पन्न हो जायेंगे। न्यायिक मामलों में विजय मिल सकती है।

वृश्चिक: धन की प्राप्ति
वृश्चिक- रूके हुये धन की प्राप्ति के संकेत है। विरोधी सक्रिय हो सकते है। व्यर्थ के कार्यो में मन उलझा रहेगा। जीवन साथी से अच्छे रिश्ते बनायें रखें।

धनु: धन लाभ
धनु- अनिर्णय की स्थिति से अपने आपको बचाना होगा। धन की स्थिति में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई दुःखद समाचार मिल सकता।

मकर: शारीरिक पीड़ा
मकर- सगे सम्बन्धियों के साथ मधुरतम पल व्यतीत होगे। शेयर आदि में सोंच-समझकर ही निवेश करें। वृद्धजनों को शरीरिक पीड़ा हो सकती है।

कुंभ मन उचाट रहेगा
कुंभ- पारिवारिक समस्याओं में का निदान होगा। पिता से लाभ हो सकता है। ऑफिस के कार्यो से मन उचाट हो सकता है।

मीन: धन के मामले फसेंगे
मीन- अपनी राय को किसी पर थोपने का प्रयास न करें। धन के मामलें में स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। अकारण किसी विवाद में फॅसने के आसार नजर आ रहें है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications