आज होगा आंशिक चंद्र ग्रहण पर भारत पर असर नहीं

लखनऊ (पं. अनुज के शुक्‍ल)। साल 2013 में पड़ने वाले तीन चंद्र ग्रहणों में से तीसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण 18-19 अक्‍टूबर की रात को यानी आज पड़ेगा, जिस समय आप सो रहे होंगे। चंद्र ग्रहण आंशिक है एवं साधारण रूप से आंखों से दिखाई भी नहीं देगा। खगोल वैज्ञानिक इसे देखने के लिये दूरबीन का इस्‍तेमाल करेंगे और भारत में दूरबीन तक से यह नहीं दिखाई देगा, लिहाजा भारत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस प्रकार के आंशिक चंद्र ग्रहण को चंद्रकांत मालिन कहा जाता है। यह ग्रहण 19 अक्‍टूबर सुबह 03:20:38 बजे शुरू होगा और सुबह 05:20:17 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद 07:19:49 बजे आंशिक चंद्र ग्रहण खत्‍म हो जायेगा। इसे पिनूम्‍बा लूनर इक्लिप्‍स भी कहा जाता है।

क्‍या कहता है हिन्‍दू धर्म

हिन्‍दू मान्‍यता के अनुसार जब कोई ग्रहण नग्‍न आंखों से नहीं दिखाई देता है, तो उसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है और न ही उसे धर्म से जोड़ा जाता है। दूसरी बात यह भारत में नहीं दिखाई देगा, लिहाजा इस दौरान आप कुछ भी करने के लिये स्‍वतंत्र हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें खयाल

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिये। इस दौरान कुछ भी काटने, सिलाई, बुनाई, आदि का काम नहीं करना चाहिये। कहा जाता है कि इससे होने वाले बच्‍चे पर असर पड़ता है। यह ग्रहण आंशिक है, इसका ज्‍यादा प्रभाव तो नहीं पड़ेगा, लेकिन फिर भी सतर्क रहें तो अच्‍छा होगा। गर्भवती मेहिलाएं ग्रहण खत्‍म होने के बाद बासी चीजें नहीं खायें और न ही ग्रहण के दौरान यौन संबंध स्‍थापित करें। इससे बच्‍चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+