कुंडली दर्शा रही 2014 के चुनाव में लालू यादव, राजद की बर्बादी

वर्तमान में देखा जाये तो लालू यादव की कुंडली में चंद्रमा के सातवें भाव में बैठा है, 12वें का मालिक है। और शनि की राशि में बैठा है। इस समय शनि का प्रत्यंतर चल रहा है। लिहाजा लालू संकट से घिरे रहेंगे। यह सब जून 2014 तक चलता रहेगा। यानी अगले साल जून के महीने तक लालू का समय बेहद खराब है।
फिलहाल अक्टूबर 2013 तक शुक्र में चंद्र की दशा चल रही है, लिहाजा तीन अक्टूबर को जो फैसला आयेगा वो भी बेहद कड़वा होने के आसार हैं। कोर्ट लालू को 7 से 10 साल की सजा सुना सकती है। दूसरी ओर इनकी पार्टी व परिवार में भी कई समस्यायें उभरने की आशंका है। लालू के परिवार व पार्टी में कलह हो सकती है।
जून 2014 में में मंगल की शुक्र में प्रवेश करेगा और मंगल की दशा शुरू होगी, जो लालू के लिये तमाम मामलों में राहत लेकर आयेगी। जून 2014 में लालू यादव का अच्छा समय शुरू हो रहा है, लिहाजा आने वाले समय में उनकी पार्टी बिहार के अगले विधानसभा चुनाव के लिये मजबूती से उभर सकती है। आगे पढ़ें लालू यादव का राजनीतिक सफर।












Click it and Unblock the Notifications