पार्टनर की राशि से जानिए उसके चुंबन के राज़
हेडलाइन पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि चुंबन का ज्योतिष में क्या काम। तो हम आपको बता दें कि ज्योतिष एक ऐसी विधा है, जिसका ताल्लुक हर चीज से है। क्योंकि सितारे व राशियां व्यक्ति के व्यक्तित्व बताने के साथ-साथ यह भी बताती हैं कि सामने वाला व्यक्ति कैसे व्यवहार करता है। चूंकि चुंबन का सीधा जुड़ाव व्यक्तित्व से होता है, इसलिये आप यह जान सकते हैं कि आपकी/आपका पार्टनर कैसे किस करेगा।
जिस तरह ज्योतिष की विधा सामुद्रिकशास्त्र में शरीर के अंगों के आधार पर उसके व्यक्तित्व का आंकलन किया जाता है, उसी प्रकार व्यक्ति की राशि और राशि से व्यक्तित्व और व्यक्तित्व से उसके प्यार करने के अंदाज का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आप ज्योतिष से यह भी पता कर सकते हैं, कि किस राशि का व्यक्ति बेडरूम के अंदर कैसा व्यवहार करेगा। आलिंगन से लेकर अन्य चीजों तक किसकी कैसी परफॉर्मेंस होती है, लेकिन हम यहां इसी के पहले स्टेप चुंबन की बात कर रहे हैं। खास बात यह है कि यदि आपकी लवलाइफ अच्छी नहीं चल रही है, तो आप अपने पार्टनर की राशि के हिसाब से यह जान सकते/सकती हैं कि वो कैसा चुंबन पसंद करेंगे।
जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं चुंबन-

मेष
मेष राशि वाले किस करने में बहुत जल्दी करते हैं व उनका चुंबन बहुत कामुक होता है। उनके एक चुंबन से ही र्पानर कामुक हो उठता/उठती है।

वृष
वृष राशि वाले किस करते वक्त होठों से होठ मिला देते हैं और वहीं रुक जाते हैं। वो काफी सोच विचार कर चुंबन लेते हैं और जल्दी रुकते नहीं।

मिथुन
मिथुन राशि वाले पुरुष या महिला जब चुंबन लेते वक्त पूरी तरह जकड़ लेते हैं और चुंबन के वक्त उनके मन में शरारत सूझती है और पार्टनर को गुदगुदी करते हैं।

कर्क
कर्क राशि वाले चुंबन लेते वक्त काफी हॉट होते हैं और ऐसा लगता है कि अब वो पार्टनर को जल्दी छोड़ने वाले नहीं।

सिंह
सिंह राशि वाले जंगली तरीके से चुंबन लेते हैं और कई बार गालों पर काटना, पार्टनर के शरीर पर हाथ सहराना, आदि करते हैं।

कन्या
कन्या राशि वाले काफी जटिल होते हैं, लिहाजा उनके साथ चुंबन के वक्त सोचना पड़ता है। उनके प्रेमी को ही देखना पड़ता है कि कब वो प्यार के मूड में हैं।

तुला
तुला राशि वाले जब किस करने के लिये आगे बढ़ते हैं तो उनके मन में उत्साह होता है। चुंबन के वक्त वे भाव में डूब जाते हैं। खत्म होने के बाद उनमें चाहत रहती है कि वो बार-बार चुंबन लें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले इतने कामुक होते हैं कि जल्द से जल्द चुंबन पूरा करने की फिराक में रहते हैं।

धनु
धनु राशि वाले सरप्राइज किस देना ज्यादा पसंद करते हैं। एक झटके में सारा प्यार उड़ेल देते हैं।

मकर
मकर राशि वाले किस करते वक्त बहुत जल्द कामुक हो जाते हैं और फिर धीरे-धीरे प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

कुंभ
कुंभ राशि वाले तब-तक अपने पार्टनर को चुंबन लेते रहते हैं, जब तक उनका मन नहीं भर जाता। बात अगर फ्रेंच किस की करें तो इनसे बेहतर कोई नहीं।

मीन
मीन राशि वाले पूरी तत्परता के साथ किस शुरू करते हैं और देर तक जारी रखते हैं। जब तक पार्टनर खुद नहीं मना कर दे तब तक।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications