प्रभावशाली होते हैं 27 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 27 अक्टूबर यानी 2+7= 9 मतलब कि मुलांक 9 वाले लोग काफी तेज होते हैं, पढ़ाई, खेल, बात-करने में काफी प्रभावशाली होते हैं जिसके कारण लोग इनसे काफी प्रभावित होते हैं लेकिन अपने इसी गुण की वजह से इन्हें थोड़ा सा अपने आप पर घमंड भी होता है। इस कारण यह अड़ियल भी होते है, वैसे दिल के साफ होते हैं यह लोग।
इनके दोस्त कम ही होते हैं, आमतौर पर शांत स्वभाव वाले होते हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अच्छे-अच्छों की बैंड बज जाती है। प्यार के मामले में यह काफी गंभीर होते हैं।
इसलिए अगर आप लोगों को 27 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज इन्हें दीजिये जो कि लोगों को ज्ञान बढ़ाये जैसे कि किताबें। देखियेगा इस तरह की पसंद का गिफ्ट पाकर यह लोग कितने खुश हो जायेंगे।
28 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications