गंभीर होते हैं 8 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..8 नवंबर यानी कि मुलांक 8 वाले लोग मेहनती होते हैं। इस मूंलाक वाले अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हैं। ये भावुक होते हैं लेकिन गंभीर होते है। इस नंबर वाले जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। इनकी कोशिश ये ही होती है कि ये किसी को दर्द ना पहुँचाये। इन्हें हमेशा अच्छे साथ की जरूरत होती है। इनके साथ एक ही कमी होती है और वो ये कि ये इन्हें हर चीज बहुत देर में मिलती है, अपनी मंजिल पाने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। चेहरे पर मुस्कान लिए ये हर चीज का सामना बखूबी करते हैं लेकिन ये अक्सर अपनी अच्छाई के कारण ही मारे जाते हैं।
लोगों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति इन्हें दूसरों से अलग करती है जिसके चलते ये हर दिल अजीज होते हैं। आप इन्हें केवल प्यार से जीत सकते हैं इस लिए इन्हें आप केवल प्यार से हैप्पी बर्थडे भी बोल दीजिये देखिये ये केवल आपके होकर रह जायेंगे।
9 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications