मजबूत इरादों वाले होते हैं 10 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..10 नवंबर यानी 1+0= 1 यानी कि मुलांक 1 वाले लोग काफी स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।
ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं और काफी मजबूत इरादों वाले होते हैं। यह सौंदर्य प्रेमी होते हैं, इसलिए आप उन्हें आज कोई भी सुंदर वस्तु गिफ्ट में दे सकते हैं, जिन्हें पाकर यह काफी खुश नजर आयेंगे।
11 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications