सपने में दिखे शराब तो प्रबल है इच्छा शक्ति और जुनून

wine in dreams
सपने हम रोज देखते है और इनमें हमें जो भी दिखता है वो हमसे जुड़ा होता है। क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि क्या होता है जब सपने में शराब की बोतल दिखे चलिए इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सपने में शराब आने के कई कारण है यदि शराब का सपना बार बार आ रहा है तो समझ लीजिये आप के रुके काम पूरे होने वाले हैं स्वप्न में शराब प्रतीक है प्रबल इच्छा और जूनून का।

मनोविज्ञान के अनुसार, सपने में शराब आना मर्दानगी की निशानी है।

शास्त्रों के अनुसार, यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की उसके आस पास ढे़र सारी शराब की भरी बोतलें है तो इसका अर्थ है की उसके जीवन में बहुत सारी खुशियां एक साथ आने वाली हैं साथ ही व्यक्ति के वो काम जो रुके हुए थे जल्द ही पूरे हो जायंगे । ज्योतिष के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि ऐसा व्यक्ति हमेशा ही जुनूनी और प्रबल इच्छा शक्ति का स्वामी होता है।

यदि व्यक्ति सपने में ये देखे की वो शराब की भरी बोतल को तोड़ रहा है तो ऐसे सपने सीधे व्यक्ति के स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं और ये बताते है की व्यक्ति का स्वभाव बड़ा ही महत्त्वकांक्षी है। ऐसा व्यक्ति एक बार जो इच्छा कर ले उसे हासिल करने के लिए वो अपना पूरा दम खम लगा देता है। ऐसे व्यक्ति के बारे में एक बात और है की ऐसे लोग बड़े ही बहादुर और दिलेर भी होते है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को एक अच्छा जीवन साथी प्राप्त होता है ।

यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की उसके आस पास शराब की खाली बोतलें पड़ी है तो इसका अर्थ होता है व्यक्ति के अन्दर से सारी नारारात्मक चीजें जाने वाली हैं और बहुत सारी खुशियां उसके जीवन में दस्तक देने वाली हैं।

शराब को भले ही समाज में बुरा माना जाता हो। शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति को हमारा समाज नकारता हो लेकिन यही शराब जब हमारे सपने में आती है तो ज्योतिष के अनुसार, इसे मर्दानगी की निशानी माना जाता है और ऐसा व्यक्ति जुनूनी और मजबूत इच्छा शक्ति का स्वामी कहा जाता है ।

तो अब अगर शराब आपके सपने में आये तो समझ लीजिये की आप बहुत ही जुनूनी और प्रबल इच्छा शक्ति के स्वामी हैं

"सपने में पानी "- पढ़ने के लिए क्लिक करें PREVIOUS पर | NEXT में है "सपने में मछली "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+