सपने में दिखे पानी तो जल्द खत्म होगी चिंता

ज्योतिष के अनुसार,जहां एक ओर पानी को शुभ माना गया है तो वहीं दूसरी तरफ कभी यही पानी आपके लिए चिंता का विषय भी बन सकता है। शास्त्रों के अनुसार,यदि आपके सपने में पानी आये तो आपको समझ लेना चाहिए की कुछ ऐसी चीज है जो आपको कचोट रही है। या यूं कहे की आपको अन्दर से परेशान कर रही है। ऐसा तब होता है जब आपके संवेग (इमोशंस )पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही प्रभावी बन जाते हैं। यानी की ये कहा जा सकता है सपने में पानी एक बहुत ही शक्तिशाली प्रतीक है जिसे नकारना नहीं चाहिए।
ऐसे सपने आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहे हैं। सपने में देखा गया पानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ भी पहुंचा सकता है।
यदि अपने सपने में व्यक्ति ये देखे की वो बिखरे पानी से घिरा है तो ऐसा सपना सन्देश देता है की व्यक्ति बहुत परेशान था और अब समय आ गया है की उसकी परेशानियों का अंत होने वाला है । ऐसे सपने व्यक्ति को इशारा करतें हैं की वो उठे और एक नयी शुरुआत करे।
यदि सपने के दौरान व्यक्ति को ये लगे की उसके चारों तरफ गर्म या उबलता हुआ पानी है तो ऐसा सपना बताता है की व्यक्ति अन्दर से दुखी है और उसके अन्दर का दुःख अपने चरम पर आ गया है या यूं कहे की दुःख उबल रहा है । ऐसे समय में व्यक्ति को एक ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो उसके दुःख को बांट सके और व्यक्ति का मन हल्का कर सके ।
यदि व्यक्ति लगातार ये देखे की उसके सपने में गंदा मठमैला पानी आ रहा है तो ऐसे सपने का सीधा अर्थ है की व्यक्ति अपने चारों और घिरी नकारात्मक शक्तियों में पूरी तरह घिर चूका है । ज्योतिष के अनुसार गंदा और मठमैला पानी नकारात्मकता का प्रतीक है । ऐसे सपने व्यक्ति को संकेत देते हैं की वो अपने पास से नकारात्मक तत्वों को निकाले और एक नयी शुरुआत करे साथ ही ऐसे सपने व्यक्ति को ये भी बताते हैं की वो अपने मन को साफ़ करे ताकि उसे जीवन में स्वच्छ चीजों की अनुभूति हो सके।
सपने में पानी हमेशा केवल नकारात्मकता को नहीं दर्शाता ये व्यक्ति को कुछ ऐसे भी संकेत दे देता है की उसके साथ कुछ अच्छा भी होने वाला है। यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की वो पानी के अन्दर है तो ऐसा सपना बताता है की अब व्यक्ति के पास पैसा यश वैभव और समृद्धि आने वाले है और उसके दुःख के दिन अब पलटने वाले हैं ।
यदि व्यक्ति ये देखे की वो एक विशाल समुंद्र के पास है तो ऐसे सपने बताते है की अब समय आ गया है व्यक्ति को उसकी मेहनतों का फल मिलने वाला है व्यक्ति को ये समझ लेना चाहिए की अब वैभव, पैसा उसके कदम चूमने वाला है। तो मित्रों यदि आपके सपने में लगातार "पानी"आ रहा है तो आपको उदास होने की जरुरत नहीं है बस अपने अन्दर छुपी नकारात्मकता को निकालिए और खुश रहिये फिर आपके जीवन में सब अच्छा ही अच्छा होगा ।
"सपने में आग "- पढ़ने के लिए क्लिक करें PREVIOUS पर | NEXT में है शराब
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications