'Y' अक्षर वाले बोलते हैं कड़वा

कल हमने आप को 'X' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'Y' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'Y' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'Y' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'Y' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ज्यादा संवेदनशील है। अपने आप में खोये रहने वाले इस नाम के लोग ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते है। ये अकेलेपन को पसंद करते है, इसलिए अक्सर इस नाम के लोग एकाकी जीवन में होते हैं।

लेकिन ये जो भी रिश्ते बनाते हैं उसको बेहद ही ईमानदारी और शिद्दत से निभाते हैं। ये ज्यादा भीड़-वाले इलाके को पसंद नहीं करते हैं। ये स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए ये कभी कड़वा भी बोल देते हैं इसलिए इनसे लोग आम तौर पर दूर रहना पसंद करते हैं।

ये अपनी चीजों पर पूरा अधिकार रखते हैं। इसलिए इन्हें सेक्स काफी पसंद होता है । ज्यादा सोशल नेटवर्क से दूर रहने वाले लोग आम तौर पर सफल होते हैं लेकिन इनका जीवन संघर्षमय होता है। ये समझौता पसंद नहीं करते हैं। ये अपना करियर और अपना जीवन अपने हिसाब से चुनते हैं लेकिन ये वो ही काम करते हैं जिनमें इनको महारथ हासिल होती है।

पैसा और शोहरत इनको मिलता है लेकिन उसमें थोड़ा वक्त लगता है। लेकिन ये तरक्की करते हैं। इस नाम के लोग वैज्ञानिक या दार्शनिक ज्यादा होते हैं। इनकी याददाश्त और कल्पनायें काफी प्रबल होती हैं। ये देखने में काफी मोहिल छवि वाले होते हैं। आम तौर पर ये खुशमिजाज होते हैं। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। अपनी चीजों को शेयर ना करने वाले ये लोग किसी के काम में हस्तकक्षेप भी नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+