'X' अक्षर वाले होते हैं जल्दबाज

कल हमने आप को 'W' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'X' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'X' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'X' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'X' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत जल्दबाजी करने वाला है। उसे हर चीज में जल्दबाजी पसंद हैं। धैर्य से कोई लेना-देना नहीं होता है इनका। लेकिन जितनी जल्दी जिस चीज को पान की कोशिश करते हैं उतनी ही जल्दी इनका मन भी उस चीज से उचट जाता है। ये परिवर्तनशील होते हैं।

इनका अपने बारे में ही पता नहीं होता है। हो सकता है इस नाम के लोग कुछ देर पहले आपसे फोन पर बातें कर रहे हों और 10 मिनट बाद आपको खबर मिले की वो आपके घर मौजूद हैं। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। लेकिन ये जिस चीज की इच्छा रखते है उसे पाकर ही दम लेते हैं। उसके लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए ये जीवन में बेहद सफल भी होते हैं।

इनकी जल्दी बोर हो जाने वाली आदत के चलते इनके हमसफर और इनको चाहने वाले हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्हें एक असुरक्षा की भावना हमेशा घेरे रहती है ना जाने किस पल ये बोर होने के चलते ये उनको छोड़ दें। हालांकि ये सेक्स लाइफ को काफी पसंद करते हैं। ये जिंदगी की हर खुशी पाना चाहते हैं और मेहनती होते है जो इन्हें उन्नति के शिखऱ पर ले जाता है।

ये आकर्षक छवि के मालिक होते है। ये मृदभाषी होते हैं, इस नाम के लोग काफी हठी स्वभाव के भी होते हैं। ये भ्रमणशील भी होते हैं और काफी क्रियेटिव भी। इसलिए लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। कुल मिला कर जीवन में हर चीज पाने वाले ये लोग जिंदादिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+