सूर्य ग्रहण आज, जानिए राशियों पर प्रभाव

साल 2011 में ढेर सारी खगोलिय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस साल कुल 6 ग्रहण लगेंगे। साल में छह ग्रहण जैसी स्थिति महाभारत के काल में बनी थी, जिसका सबसे बुरा प्रकोप भारत पर देखने को मिला था। इसी क्रम के अंतर्गत 1 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह ग्रहण दोपहर 1:23 बजे से शुरू हो गा और 2:55 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन फिर भी इसके प्रभाव भारत में देखने को मिलेंगे।

गुरु को छोड़ सभी ग्रह इस ग्रहण की चपेट में आयेंगे। इस ग्रहण के भारत व लोगों पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा इस बारे में हमें बता रहे हैं लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ला।

भारत की राशि वृषभ है और वृषभ राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं है। इसके प्रभाव स्‍वरूप भारतीय राजनीति में उथलपुथल की आशंका बन रही है। बाढ़, आंधी, तूफान व भूकंप के खतरे बनने लगे हैं।

अब बात करते हैं किस राशि पर क्‍या प्रभाव छोड़ेगा यह सूर्य ग्रहण-

मेष: पुराने कार्यों में प्रगति मिलेगी, महिलाओं को सिर दर्द की शिकायत हो सकती है, व्‍यापारी वर्ग को धन लाभ मिल सकता है।
वृषभ: जीवन साथी से तनाव हो सकता है। अच्‍छी खबर सुनाई देगी, मंगल कार्य होंगे व धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन: नौकरी पेशे वाले सावधान रहें। परिवार में छोटे मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। घर में ढेर सारी खुशिया आयेंगी।
कर्क: संतान की ओर से परेशानी बढ़ सकती है, स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है, जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह: नौकरी में सफलता, व्‍यापारी वर्ग को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, तनाव बढ़ सकता है।
कन्‍या: अचानक तनाव बढ़ सकता है, धन की हानि व किसी से झगड़ा हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।
तुला: सरकारी कार्यों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी, महिलाएं अपनी निजी बातें किसी को ना बतायें। खर्च बढ़ेगा।
वृश्चिक: व्‍यापारी वर्ग को धनहानि हो सकती है, संतान की ओर से चिंता बढ़ेगी। घरेलू नौकरों से सावधान रहें।
धनु: सौंदर्य व लेखन से जुड़े लोगों को प्रसिद्ध मिलेगी, मां की ओर से चिंता बढ़ेगी।
मकर: भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, धारदार हथियार व वस्‍तुओं से दूर रहें। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ: यह ग्रह विशेष रूप से फलदायी होगा। चारों तरफ से खुशियां आयेंगी।
मीन: धन के मामलों में नई योनाएं शुरू हो सकती हैं। वाहन संभाल कर चलायें, दुर्घटना की आशंका है।

बुरे प्रभावों से बचने के लिए क्‍या करें-

ग्रहण का आपकी राशि पर चाहे प्रभाव अच्‍छे हों या बुरे। अच्‍छा होगा यदि आप ग्रहण के दौरान ईश्‍वर का ध्‍यान करें। इस ग्रहण के दौरान पृथ्‍वी और सूर्य के बीच चंद्र आयेगा, साथ ही अन्‍य 8 ग्रहों को प्रभावित करेगा। लिहाजा पृथ्‍वी पर नकारात्‍मक ऊर्जा (निगेटिव एनर्जी) बढ़ जायेगी। ऐसे समय में भोजन नहीं करना चाहिये। सभी राशियों के लिए दान करना शुभ रहेगा।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान कोई काम न करें। सोयें भी नहीं। खास तौर से भोजन ना तो खायें ना पकायें। इससे आपके होने वाले शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान एक ईश्‍वर का जप करना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+