'D' अक्षर वाले कभी समझौता नहीं करते
D का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है। वो अपने काम और अपने लोगों के प्रति समर्पित होता है। अपनी चीजों को लेकर कभी भी वो D वाला समझौता नहीं करता है। जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेता तब तक उसे चैन नहीं आता है।
इसलिए ये लोग जिद्दी भी कहलाते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं। ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं। इनके पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। ये हर चीज को कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोग कामयाबी की नई दास्तां लिखते हैं।
ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये ईर्ष्यालु और स्वार्थी भी कहलाते है। ये हर चीज को पूरा पाना चाहते हैं इसलिए ये सेक्स लाईफ के प्रति भी काफी सजग होते हैं। ये बिंदास भी होते हैं।
इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है। इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications